मंंडी में नीलामी प्रक्रिया से खरीदा जाए आदिवासी किसानों का अनाजमंडी प्रांगण में दुकाने नहीं लगाई गई तो जयस करेगा आंदोलन


थांदला - अनाज व्यापारी व किसानों के बीच सोमवार को जमकर विवाद होता हुआ दिखाई दिया। किसान रमेश कालू (निवासी ग्राम गुलरीपाड़ा) व दोलजी भूरिया (निवासी ग्राम बेडावा) ने अनाज व्यापारी पर आरोप लगाए कि अनाज व्यापारी तोल काटे में गड़बड़ी कर रहा है । किसानों ने जानकारी जयस संगठन के पदाधिकारियों को दी जिसके बाद जय संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी अनाज व्यापारी की दुकान पर पहुंचे तथा मौके पर मंडी अधिकारियों को बुलवाकर तोल कांटे की जांच कराई गई। किसानों का कहना है कि अनाज व्यापारी मनमाने तरीके से गरीब आदिवासी किसानों से कपास खरीद रहे हैं और तोल कांटे में गड़बड़ी भी कर रहे हैं। अनाज खरीदी मंडी प्रांगण के अंदर होना चाहिए लेकिन किसान मंडी प्रांगण में अनाज नहीं खरीद रहे हैं और बाजारों में दुकाने लगाकर अनाज खरीद रहे हैं।


जयस जिला अध्यक्ष रमेश कटारा ने कहा कि अनाज व्यापारी दुकानें मनमाने तरीके से लगा रहे हैं हम अब यह नहीं होने देंगे हमारे भोले भाले आदिवासी किसानों को लूटा जा रहा है। अगर दुकानें मंडी प्रांगण से बाहर लगाई गई तो जयस एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगा।  
जयस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बलविंद्र वसुनिया ने कहा कि भोले-भाले आदिवासी किसानों को लूटा जा रहा है।  अनाज मंडी प्रांगण में नीलामी कर के अनाज किसानों से खरीदा जाए अगर ऐसा नहीं होता है तो जयस आंदोलन करेगा। 


मंडी अधिकारी ललित शर्मा का कहना है कि सारी दुकानें मंडी में लगाई जाएगी और किसानों के द्वारा जो शिकायत प्राप्त हुई है उस पर कार्रवाई की जा रही है।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत