युवा कांग्रेस ने बंद पढ़े रोड निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए दिया ज्ञापन, रोड की चौड़ाई कम कर रोड बनाने का लग रहा ठेकेदार पर आरोप
नगर परिषद मेघनगर मे बंद पड़े रोड के कार्य को जल्द प्रारंभ करने को लेकर युवा कांग्रेस ने थाना प्रभारी एवं कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रोशन बारिया,विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण ओहारी,जिला कोषाध्यक्ष अमित ललवानी,शहर अध्यक्ष अनसिंह वसुनिया,नगर परिषद के विधयाक प्रतिनिधि राजा मानसिंह एवं युवा कोंग्रेस के सुफियान खान भी मौजूद थे।
युवा कांग्रेस द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मेघनगर नगर परिषद द्वारा 06 वर्ष से अधिक समय मे स्वीकृत सीएम अधोसरचना की आदर्श सडक नाला देनेज सहित अन्य कार्य करवाने में भारी लापरवाही बरती जा रही है। वर्तमान मे नवीन परिषद में इसका निर्माण शुरू कर सकारात्मक प्रयास किया किन्तु परिषद द्वारा डीपीआर के अनुसार निर्माण की बजाय अपनी मर्जी से कार्य किया गया। सांई चौराहा से भण्डारी चौराहा की सड़क डीपीआर में दर्शायी गई चौडाई से कम चौडी बनाई गई वही झाबुआ नोक से रेल्वे स्टेशन तबक इसी तरह का काम होने की संभावना है। निर्माण कार्य भी पिछले एक पखवाड़े से बंद है अधूरे निर्माण के कारण इस मार्ग पर आम लोगो का आवागमन बाधित हो रहा है नगर परिषद कुछ प्रभावी लोगो द्वारा सडक पार बनाये नये ओटलो के कारण निर्माण रूका हुआ है अधूरे निर्माण से निकल रहे सरिये दुर्घटनाओं को न्याता दे रहे है जो लोक हित में नही है । युवा कांग्रेस द्वारा एसडीम मेघनगर से अनुरोध किया है कि अधूरा कार्य जल्द चालु करवाने तथा डीपीआर के अनुसार कार्य ना करने की जांच कर दोषियो पर कार्यवाही करे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें