नया साल,नई सरकार वाले होर्डिंग अब थांदला विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए
थांदला - नए साल शुरू होते ही मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया है। इसके तहत पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने ‘नया साल नई सरकार’ का नारा लिखकर बैनर और होर्डिंग लगाए हैं। खास बात यह है कि इन सभी होर्डिंग और पोस्टरों में कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री लिखा गया है।
पोस्टरों और होर्डिंग में कांग्रेस की कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताए जाने के साथ ही प्रदेश की जनता से वादे भी किए गए हैं। में जगह-जगह लगे होर्डिंग्स में लिखा है, ‘मध्यप्रदेश की पुकार, कमलनाथ सरकार’, नया साल,नई सरकार केसे स्लोगन का इस्तेमाल किया हुआ दिखाई दे रहा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के पोस्टर अभियान की झलक अब थांदला विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है । थांदला,मेघनगर,खवासा अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस की ओर कांग्रेस के पोस्टर अभियान के अंतर्गत लगने वाले पोस्टर अब लगे हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में कमलनाथ के साथ क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया का भी फोटो लगा हुआ नजर आ रहा है।
पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस से बताना चाहती है कि 2023 विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की वापसी हो रही है और भावी मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ ही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें