पत्रकारों ने किया नवीन थाना प्रभारी कैलाश चौहान का स्वागत
थांदला पुलिस थाने पर नवीन थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया नवीन थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने पदभार ग्रहण करने के साथ में ही थांदला में सक्रिय रुप से दिखाई दे रहे हैं । वहीं गुरुवार को थांदला नगर के पत्रकारों ने पुलिस थाना पहुंचकर नवीन थाना प्रभारी कैलाश चौहान का पुष्प मालाओं से स्वागत किया । पत्रकार से चर्चा करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण करना ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी । नगर में भ्रमण कर नगर की समस्याओं को समझ कर जल्द से जल्द अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास करूंगा । थाना प्रभारी कैलाश चौहान को पत्रकारो ने भी नगर की यात्रा खराब यातायात व्यवस्था, अन्य अव्यवस्थाओं व अपराधिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। नवीन थाना प्रभारी के स्वागत के लिए कोस्तु व्यास,राजेश डामर,अविनाश गिरी,शाहिद जैनब, विवेक व्यास अकलेश रावत, संदीप वर्मा व मनीष वाघेला आदि पत्रकार उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें