आखिर रमसू के प्रधानमंत्री आवास की राशि गई कहांप्रधानमंत्री आवास योजना की राशि हितग्राही के खाते में नहीं पहुंची जिम्मेदार कौन ?

झाबुआ -  थांदला जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पालसडोर में रमसु पिता थावरिया डामोर निवासी ग्राम पलासडोर के द्वारा जिला कलेक्टर को आवेदन दिया गया है जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 की पात्र सूची में रमसू डामोर के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है।  आवास योजना की सूची के अनुसार पता चला कि प्रथम किश्त दिनांक 15/07/2022 को रमसू डामोर के खाते जमा हो गई हैं। परन्तु रमसू डामोर के खाते में प्रधानमंत्री आवास कि कोई राशि जमा नही हुई है। रमसू डामोर ने पंचायत सचिव व रोजगार सहायक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। रमसू डामोर का कहना है कि सचिव व रोजगार सहायक कि लापरवाही से मेरे स्वीकृत आवास कि राशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में करवा दी गई है। रमसू डामोर के नाम से प्रधानमंत्री आवास तो स्वीकृत हुआ है लेकिन उन्हें स्वीकृत राशि नहीं मिल पाई है अब देखने वाली बात होगी कि किस त्रुटि की वजह से रमसू डामोर को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत