सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
झाबुआ - थांदला बुधवार देर शाम थांदला के समीप ग्राम बोरवा में सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौके मृत्यु हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
थांदला थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मिबुल पिता रमेश मैड निवासी छोटी धामनी, मनोज पिता खीमा सिगाड़िया निवासी मदरानी, गुलाब पिता मनोज सिगाड़िया निवासी मदरानी की मृत्यु हो गई है। वहीं भूरी पति मनोज सिगाड़िया निवासी मदरानी और 3 वर्षीय बालक आनंद पिता मनोज सिगाड़िया निवासी मदरानी गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर रोहित मुजाल्दे ने उनका प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में झाबुआ जिला चिकित्सालय रेफर किया ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त 5 लोग बाइक से थांदला की तरफ आ रहे थे। वही सामने से किसी भारी वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी है। थांदला पुलिस मोटरसाइकिल सवारों को रौंदने वाले भारी वाहन की तलाश कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें