मध्यप्रदेश आशा कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक उज्जैन में सम्पन्न हुई

थान्दला - मध्यप्रदेश आशा कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक विगत 19 फ़रवरी रविवार का चामुण्डा माता चौराह स्थित राज्य कर्मचारी सर्प कार्यालय उज्जैन में सम्पन्न हुई । प्रदेश की प्रमुख आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर आशा व आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों का सरकार से निराकरण करवाने के लिए सामुहिक चर्चा कर शपथ ली गयीं।
इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष माननीय  संजय सिंह, एव मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के चैयरमैन राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय रमेश शर्मा, मामसघं सयुंक्त महामंत्री अरविन्द मिश्रा, प्रदेश मंत्री बालमुकुन्द पाटीदार, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष किशन शेखावत, जिला मंत्री मनिष कारपेंटर, एवं आशा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शान्तीलाल हटीला व श्रीमति सुमन द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष सुश्री दिपाली शर्मा, महामंत्री श्रीमति सुमन आजना (पटेल) की विशेष उपस्थिति में आशा कर्मचारी महासघ प्रदेश पूर्नगठन कर विस्तार किया गया। 
उक्त बैठक में आशा कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति पदाधिकारी हेतू प्रदेश सह संयोजक पद पर शांतिलाल हटीला (झाबुआ), प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति दिपाली शर्मा (बडवानी) उपाध्यक्ष श्रीमति हीरादेवी चंदेल (छतरपुर) श्रीमति भारती सोलंकी (मंदसौर) श्रीमति साधना डामोर (झाबुआ), प्रदेश महामंत्री श्रीमत सुमन आज़ना (उज्जैन), सयुंक्त महामंत्री श्रीमति आशा सूर्यवंशी (रतलाम), प्रदेश मंत्री श्रीमति मनिषा (खरगोन), कार्यालय मंत्री श्रीमति सुनीता मैनावद (शाजापुर), प्रदेश मंत्री श्रीमति मनीषा (खरगोन), संगठन मंत्री श्रीमति सुमन द्विवेदी (सतना) कोषाध्यक्ष श्रीमति भारती गंगराडे (बडवानी), श्रीमति राजु मेडा (अलीराजपूर), प्रदेश की पूरी टीम का गठन के साथ ही जिला स्तर पर हमारे कार्य का विस्तार को बढाने का लक्ष्य बैटक में दिया गया। 
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री शमनीष कारपेंटर द्वारा किया गया अतं में आभार प्रदीप जी झा द्वारा माना गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत