मोटरसाइकल और बस की भिड़ंत में दो की मौत,एक गंभीर रूप से घायल


थांदला - पेटलावद थांदला मार्ग पर (खेंजड़ा मंदिर के मोड़ पर) मोटरसाइकिल और बस की भिड़ंत में दो मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को 108 की सहायता से थांदला सिविल अस्पताल लाया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल    (मोटरसाइकल क्रमांक एम.पी.45 एम.के. 7884) थांदला की ओर आ रहे थे वही बस (क्रमांक आर.जे. 06पी.बी. 3555) थांदला से पेटलावद की ओर जा रही थी । सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौत हो गई, वहीं मोटरसाइकिल पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।  फिलहाल मौके पर थांदला पुलिस पहुंची चुकी है। गंभीर रूप से घायल महिला को थांदला से जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर किया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत