थांदला बाईपास रोड पर कुटे से भारा टैक्टर-ट्राली पलटी सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल
शाहिद ज़ैनब
थांदला - नगर के बाईपास रोड पर पद्मावती नदी के पुल के पास घुमावदार मोड़ पर कुटे से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटी खा गए, सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । सूत्रों के द्वारा बताया गया कि ट्रैक्टर पेटलावद से कुटा भरकर मदरानी के पास के गांव अगासिया (टोडी) ले जाया जा रहा थे । थांदला बाईपास रोड के घुमावदार मोड़ पर ट्रैक्टर (क्रमांक एम.पी.45 ए.ए.5213)असंतुलित होकर पलटी खा गया । इस सड़क दुर्घटना में देवों पिता उदय सिंह भूरिया, उदय सिंह पिता रुमाल भूरिया, लीला पति रूप सिंह भूरिया, ललिता पति गोली भूरिया घायल हुए हैं। सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही हेड कॉन्स्टेबल खूमसिंह चौहान व 100 डायल पायलट विनोद सिगाड़िया मौके पर पहुंचे । घायलों को एंबुलेंस की सहायता से थांदला सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर घायलों का उपचार जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें