राज्य सरकार ने व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय को किया बर्खास्त ।

शाहिद जैनब

राज्य सरकार ने सोमवार को व्यापमं व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय को बर्खास्त कर दिया। डॉ. राय को बीते साल 7 अप्रैल को पदस्थापना स्थल इंदौर के हुकुमचंद अस्पताल ड्यूटी में लापरवाही के मामले में निलंबित किया था। इस क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक ऑफिस रीवा पदस्थ किया था। निलंबन के बाद डॉ. रॉय ने रीजनल डायरेक्टर हेल्थ रीवा में जॉइन नहीं किया था।
राज्य शासन ने सोमवार को जारी आदेश में कहा है कि हुकुमचंद चिकित्सालयजिला इंदौर में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डा. आनंद राय (नेत्र रोग विशेषज्ञ) को तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। शासन ने यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 10 के तहत दीर्घ शास्ति अधिरोहित करते हुए की है।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत