लाड़ली बहन योजना के ई केवाईसी ऑनलाइन फार्म भरने के काम में लापरवाही दिखाने वाले चार पंचायत सचिव निलंबित

शाहिद जैनब 

काम में लापरवाही बरतने पर झाबुआ जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने 4 जिला पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। इनमें तीन झाबुआ जनपद की ग्राम पंचायत के हैं, एक मेघनगर जनपद की ग्राम पंचायत से है। लाड़ली बहन योजना के ई केवाईसी ऑनलाइन फार्म भरने के काम में ये पंचायत सचिव लापरवाही दिखा रहे थे । इसके अलवा सरकार की दूसरी योजनाओं में भी इनका काम संतुष्टिपूर्ण नहीं था । इन ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पंचायत सचिवों ने नोटिस का भी उत्तर तय समय में नहीं दिया जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ इनके ऊपर निलंबन की कार्रवाई की है ।

इन ग्राम पंचायत सचिवों को किया गया निलंबित

(1)दीवान डामोर, ग्राम पंचायत नरवलिया, जनपद झाबुआ
(2)गोविंद तंवर, ग्राम पंचायत उमरी, जनपद
झाबुआ।
(3)दिनेश भाबोर, ग्राम पंचायत नल्दी छोटी, जनपद झाबुआ।
(4)शंभूसिंह भूरिया, ग्राम पंचायत गुजरपाड़ा, जनपद मेघनगर ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत