121 विद्यार्थियों को मिली निशुल्क साइकिल, चेहरे पर आई खुशी
संतोष प्रजापत
परवलिया में गुरुवार को निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, जनपद अध्यक्ष पोनी जालम डामोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ गोलू उपाध्याय, परवलिया सरपंच दीपा खुशाल सिंगाड़ आदि थे। समारोह में कुल 121 विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण की गई। निशुल्क साइकिल मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिलखिला गए। वहीं विद्यार्थियों ने बताया कि अब उन्हें पढ़ाई करने के लिए स्कूल आने-जाने में आसानी भी होगी।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में अंचल के दूरस्थ छोर से विद्यार्थी अध्ययन करने के लिए शालाओं में आते हैं। निशुल्क साइकिल मिलने के बाद इन विद्यार्थियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में 121 विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विद्यार्थियों के प्रति काफी सजग हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन के लिए कई योजनाएं शुरू की है। जिनमें साइकिल वितरण, मेधावी छात्राओं को पुरस्कार वितरण, विशेष छात्रवृत्ति और हिंदी माध्यम में मेडिकल की पढ़ाई जैसी योजनाएं शामिल है। इनका लाभ लेकर प्रदेश के युवा उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष पोनी जालम डामोर और भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थन उपाध्याय ने भी संबोधित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें