पेटलावद नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करायायोगेश 2021 से कर रहा था महिला का शोषण, फिलहाल आरोपी फरार
शाहिद जैनब
पेटलावद - नगर परिषद अध्यक्ष के पति योगेश गामड़ पर पेटलावद पुलिस ने एक महिला की शिकायत के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है । पीड़िता के द्वारा पुलिस को बताया कि आरोपी 2021 से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था तथा किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा था, बहुत ज्यादा प्रताड़ित होने के बाद आज पीड़िता पुलिस थाना पेटलावद पहुंची और आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाया। एक महिला द्वारा योगेश गामड़ नामक व्यक्ति द्वारा लगातार दुष्कर्म किए जाने एवं किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, महिला की शिकायत पर आरोपी योगेश गामड़ पर धारा 376, 376, 3762(n),506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें