युवक कांग्रेस में हुई नियुक्तियां, मसूल भूरिया को ज़िला महामंत्री व हरीश पंचाल को ब्लॉक प्रभारी बनाया गया।

शाहिद जैनब 

थांदला- विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस चुनावी रणनीति को लेकर फ्रंटफुट पर नजर आ रही है। कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी युवाओं को कांग्रेस में जोड़ने, उन्हें संगठित करने का काम तेजी से कर रहे हैं। इसी के चलते शनिवार को युवक कांग्रेस में दो नियुक्तियां की गई।
जानकारी देते हुए युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विक्रांत भूरिया, जिला संगठन मंत्री जसवंत सिंह भाबर, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय भाबर की अनुशंसा पर थांदला, काकनवानी, खवासा ब्लॉक के युवा कांग्रेस प्रभारी के रूप में हरीश पांचाल और जिला महामंत्री के पद पर मसूल भूरिया को नियुक्त किया गया है। दोनों युवकों की नियुक्तियों से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय भाबर, वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद लक्ष्मण राठौड़, राजेश जैन, आनंद चौहान, अशोक मोरिया, आयुष भट्ट आदि उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत