जैन समाज द्वारा महावीर जयंती धूमधाम से मनाई,नगर में निकाली भव्य शोभायात्राजैन सोशल ग्रुप द्वारा बस स्टैंड पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया

       जैन सोशल ग्रुप द्वारा प्याऊ का शुभारंभ किया गया

शाहिद ज़ैनब 

थांदला - सकल जैन समाज द्वारा 2563वीं महावीर जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज, दिगंबर जैन समाज और तेरापंथ समाज के पदाधिकारी कर रहे थे। वही महावीर जयंती पर्व पर जैन सोशल ग्रुप द्वारा नगर के मुख्य बस स्टैंड पर प्याऊ का शुभारंभ गोपाल घोड़ावत,ललित कांकरिया एवं ग्रुप की अध्यक्ष इंदु कुवाड द्वारा किया गया।प्याऊ के शुभारंभ के पूर्व सभी सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र के जाप किये गये ।ज्ञातव्य है कि इस प्याऊ का संचालन  विगत 7 वर्षों से ग्रुप द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस अवसर पर   ग्रुप के पूर्वाध्यक्ष महावीर गादिया,अध्यक्ष इंदु कमलेश कुवाड , उपाध्यक्ष नितेश शाहजी ,उपाध्यक्ष प्रांजल लोढ़ा, सचिव अभिषेक  मेहता ,कोषाध्यक्ष अक्षय जैन,सहसचिव अनिरुद्ध गादिया,चिराग घोड़ावत,नितेश बोथरा,शशांक पोरवाल,सम्यक मेहता ,नितेश दख,अंजल जीशाहजी ,अंकित  जैन,मयंक पावेचा,शैली गादिया आदि उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत