कलेक्टर रजनी सिंह का हुआ तबादला, तन्वी हुड्डा होगी झाबुआ की नई कलेक्टर


शाहिद जैनब 

झाबुआ -  झाबुआ जिले की कलेक्टर रजनी की जगह तन्वी हुड्डा झाबुआ की नई कलेक्टर होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। उनमें झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह का नाम भी है। उनकी जगह 2014 आईएएस बैच की तन्वी हुड्डा झाबुआ की नई कलेक्टर होंगी । तन्वी हुड्डा झाबुआ की 47 वीं और 4 थी महिला कलेक्टर होंगी ।

तन्वी हुड्डा इंदौर में अपर आयुक्त वाणिज्य कर और अपर आयुक्त राजस्व के पद पर थी। रजनी सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर और अपर आयुक्त राजस्व के पद पर इंदौर भेजा गया है। 6 महीने के छोटे से कार्यकाल में उनके नाम कोई विशेष उपलब्धि नहीं रही । सिंतबर महीने में तत्कालीन कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाते हुए उन्हें झाबुआ कलेक्टर बनाया था ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत