नवागत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा ने पदभार ग्रहण किया।






शाहिद जैनब 

झाबुआ -  नवागत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा ने आज प्रातः पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय  में  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर  एस.एस. मुजाल्दा, एसडीएम पेटलावद अनिल कुमार राठौर, एसडीएम झाबुआ सुनिल कुमार झा, एसडीएम थांदला तरूण जैन, डिप्टी कलेक्टर  एलएन गर्ग, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह, कार्यालय अधीक्षक श्रीमती संध्या कुलकर्णी, जिला नाजिर  कमलेश जैन, स्टेनो  रितेश डामोर, निज सहायक  सुनिल कुमार कृष्णे एवं अन्य जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्पहार से अभिनन्दन किया।

सुश्री हुड्डा ने कलेक्टर कार्यालय के सामाजिक न्याय विभाग, जनसम्पर्क विभाग, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग, जनजातिय कार्य विभाग, रिकार्ड रूम, भू-अभिलेख, निर्वाचन शाखा, जिला कौषालय, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, आबकारी विभाग का निरीक्षण किया एवं जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य के संबंध में चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिये। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत